‘आखिर स्त्री चाहती क्या है' ?(हास्य कहानी )|'What does a woman want after all'? (Comedy Story)


आखिर स्त्री चाहती क्या है ?’

‘आखिर स्त्री चाहती क्या है' (हास्य कहानी )




एक प्रदेश का राजा 👤 था | वो बहुत परेशान रहता था ,वह जब भी कही किसी कार्य या भ्रमण करने जाता था | अपनी रानी के लिए कोई - ना – कोई उपहार लेकर आता था | फिर भी रानी हमेशा उससे नाराज ही रहती थी | इसका जवाब जानने के लिए ‘आखिर स्त्री चाहती क्या है ?’ उसने अपने पुरे प्रदेश में ये ऐलान करवा दिया कि जो इसका जवाब देगा उसे बहुत सारा ईनाम दिया जायेगा |

लेकिन इसके बावजूद उसको कोई संतोषजनक उत्तर नही मिला | तब उसके एक मंत्री ने एक विद्वान हलधर के बारे में बताया और बोला की ‘शायद इसका जवाब उसके पास हो |’

राजा ने तुरंत अपने सैनिकों को उसको लाने भेजा | जब हलधर राजा के सामने आया तो राजा ने वही प्रश्न पूछा की ‘आखिर स्त्री चाहती क्या है ?’ तो हलधर ने बताया कि इसका जवाब मेरे पास नही है |

राजा ने बोला की ‘अगर तुमने इसका जवाब नही दिया तो तुम्हें फांसी दे दी जाएगी’ | इस पर उसने बोला की अगर मुझे कुछ समय का मोहलत दिया जाये ,तो मै इसका पता लगा लूँगा | राजा ने उसे एक साल का समय दिया |

हलधर वहाँ से चला गया और उसने प्रत्येक लोगों से पूछा , दूर – दराज के राजधानी गया | लेकिन फिर भी उसको इसका जवाब नही मिल रहा था | 💨

शाम का समय था वो एक गाँव में रुका और अपनी समस्या बताई , तब वहाँ के लोगों ने बताया कि पास के जंगल में एक भूतनी रहती है | शायद वह तुम्हारे सवाल का जवाब दे सकती है | ....

हलधर तुरंत जंगल गया और उस भूतनी को आवाज लगाया 💦 | वो सामने आई तो इसने अपनी बात बताई | इस पर भूतनी 👻 बोली की मै तुम्हारे सवाल का जवाब दे दुगीं लेकिन मेरी एक शर्त है ,अगर तुम ये मानोगे तब....

 इस पर उसने बोला ठीक है शर्त बताओ ,भूतनी 👽 बोली तुम्हें मुझसे शादी करनी होगी |

इस पर हलधर सोच में पड़ गया... और सोचा वैसे भी अगर जवाब नही दूगां तो राजा फांसी दे ही देगा | उसने शादी के लिए हाँ कर दी ,शादी के बाद भूतनी बोली क्योंकि तुमने मेरी बात मानकर मुझे खुश किया है | ...तो मै भी तुम्हें खुश करने का फैसला किया है |

12 घंटे में भूतनी  👻 रहूंगी और 12 घंटे मै खूबसूरत परी रहूंगी | अब फैसला तुमको करना है कि मैं दिन मै भूतनी 👽 रहूँ या रात में |

हलधर ने सोचा... कि अगर ये दिन में भूतनी 👻 रहेगी तो मेरा दिन नही कटेगा और रात में भूतनी रहेगी तो रात नही कटेगा | तब उसने बोला कि जब तुम्हारा मन करे भूतनी 👻  बन जाना और जब मन करे खुबसूरत परी बन जाना |...

यह बात सुनकर भूतनी 👽  ने खुश 😊 होकर कहा क्योंकि तुमनें मुझे मेरी मर्जी करने की छुट दे दी , तो मै हमेशा परी बन के रहूंगी | और यही तुम्हारे सवाल का जवाब है |

स्त्री हमेशा अपनी मर्जी का करना चाहती है |


 यदि स्त्री को ..... अपनी मर्जी का करने दोगे , तो वो परी बनकर रहेगी वरना भूतनी |👀 

यह जवाब जाकर हलधर ने राजा को बताया | राजा खुश होकर उसे ईनाम दिया .. और रानी का अपने मन का करने दिया रानी खुश 😄 रहने लगी |

👉 इस कहानी से ये सिख मिलती है कि आप खुद फैसला ☝ कीजिए की अपनी पत्नी 👱 को कैसा देखना चाहते है भूतनी 😠  या परी 👰 .....

👇

........सारे विवाहित पुरुषों को समर्पित 😅 😅 🙏



2 टिप्‍पणियां:

Blogger द्वारा संचालित.
close